केजीएमयू चिकित्सक को ब्रिटिश फेलोशिप:डॉ. प्रेमराज सिंह को रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ एडिनबर्ग की फेलोशिप मिली
लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. प्रेमराज सिंह को ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ एडिनबर्ग की फेलोशिप (FRCP Edin) प्रदान की गई है। यह फेलोशिप चिकित्सा क्षेत्र में उनकी पेशेवर उपलब्धि के रूप में दर्ज हुई है। डॉ. सिंह ने इस उपलब्धि के लिए अपने मार्गदर्शकों, सहकर्मियों, परिवार और केजीएमयू के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पूरे सफर में उन्हें इन सभी का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)