DDU में RET का रिजल्ट जारी:56 % स्टूडेंट्स ने रिटेन क्वालीफाई किया, इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा (रेट 2026) की रिटेन एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसके बाद करीब 56 प्रतिशत छात्र इंटरव्यू के लिए पास हुए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट dduguadmission.in पर जाकर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। एडमिशन पोर्टल पर सभी विषयों की आंसर-की भी अपलोड कर दी गई है। यह जानकारी एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी। 41 विषयों के 1109 छात्र इंटरव्यू के लिए पास
एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि 4 और 5 नवंबर को हुई इस परीक्षा में 41 विषयों के कुल 2094 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 1109 छात्रों ने लिखित परीक्षा पास कर इंटरव्यू के लिए जगह बनाई है। पॉलिटिकल साइंस के सबसे अधिक छात्र पास हुए
पॉलिटिकल साइंस में सबसे अधिक 127 छात्र, लॉ में 112 और मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 91 छात्र सफल हुए हैं। इसके अलावा, कॉमर्स में 89, जूलॉजी में 75, अंग्रेजी में 71 और भूगोल में 69 छात्रों ने इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई किया है। 826 फुल-टाइम और 53 पार्ट-टाइम सीटें
इस साल 44 रेगुलर और 15 सेल्फ-फाइनेंस विषयों में पीएचडी की कुल 826 फुल-टाइम और 53 पार्ट-टाइम सीटें हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए कुल 2818 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें पार्ट-टाइम पीएचडी के लिए 163 आवेदन और पहले से नौकरी कर रहे रेगुलर शिक्षकों के 4 आवेदन शामिल थे। इसी हफ्ते जारी होगी इंटरव्यू की तारीख
प्रो. सिन्हा ने बताया कि फुल-टाइम पीएचडी के पास छात्रों, पार्ट-टाइम आवेदकों और लिखित परीक्षा से छूट पाने वाले शिक्षक आवेदकों की एडमिशन प्रक्रिया के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल इसी हफ्ते इंटरव्यू का शेड्यूल और जरूरी दिशा-निर्देश जारी करेगा। पास हुए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई जानकारी के लिए लगातार वेबसाइट चेक करते रहें। दिसंबर के पहले हफ्ते तक फाइनल रिजल्ट जारी होगा कुलपति प्रो. के. पी. सिंह ने कहा कि सत्र 2026 की रेट परीक्षा में 56 प्रतिशत छात्रों ने लिखित परीक्षा पास की है। जल्द से जल्द इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर दिसंबर के पहले हफ्ते तक फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)