न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत पर लगा जुर्माना:स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 35% कटेगा; तय समय में 7 ओवर कम फेंके

Nov 18, 2026 - 20:05
0
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत पर लगा जुर्माना:स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 35% कटेगा; तय समय में 7 ओवर कम फेंके
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है। ICC ने पांचवें वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए टीम इंडिया की मैच फीस का 35% काटने का फैसला किया है। यह मुकाबला 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला गया था। ICC के मुताबिक, समय की छूट को शामिल करने के बाद भी भारत निर्धारित समय में 7 ओवर कम फेंक पाया। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत हर कम ओवर के लिए खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। इस हिसाब से भारतीय खिलाड़ियों पर कुल 35% जुर्माना लगा है। इस नियम के तहत अधिकतम जुर्माना मैच फीस का 50% हो सकता है। श्रेयस अय्यर ने स्वीकार की सजा भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की ओर से लगाई गई सजा स्वीकार कर ली। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। भारत ने 22 रन से जीता था आखिरी वनडे भारत ने सीरीज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 209 रन बनाए। शुरुआती झटकों के बाद ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रन की पारियां खेलकर टीम को संभाला। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 187 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की। ------------------------------------ इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सैंडपेपरगेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम, खिलाड़ी-स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 2018 के सैंडपेपरगेट मामले से जुड़े खिलाड़ियों और स्टाफ को अपनी बात रखने का मौका देने के लिए स्वतंत्र फोरम बनाने का फैसला किया है। CA के अंतरिम चेयरमैन डेविड बून और मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे से करीब एक घंटे पहले इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User