ग्रामीणों ने सोलर तार चोरी करते अधेड़ को पकड़ा:मलिहाबाद में 100 मीटर तार और लोहे की सब्बल मिली, दूसरा साथी फरार

Nov 18, 2026 - 23:35
0
ग्रामीणों ने सोलर तार चोरी करते अधेड़ को पकड़ा:मलिहाबाद में 100 मीटर तार और लोहे की सब्बल मिली, दूसरा साथी फरार
लखनऊ के कसमंडी कलां गांव में पानी की टंकी परिसर से सोलर पैनल के तार चोरी कर रहे एक अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची मलिहाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 100 मीटर तार और लोहे की सब्बल मिली। उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक, कसमंडी कलां निवासी प्रेम कश्यप जल जीवन मिशन की पानी की टंकी पर गार्ड हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे दो लोग परिसर में लगे सोलर पैनलों के तार काटकर चोरी कर रहे थे। गार्ड की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढखवा निवासी राजेश उर्फ बड़क्के (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 100 मीटर सोलर पैनल का तार और चोरी में इस्तेमाल लोहे की सब्बल बरामद की। गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, राजेश के खिलाफ मलिहाबाद और माल थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच केस पहले से दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। कानूनी कार्रवाई के बाद राजेश को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User