ग्रैमी में तमिल गाने 'वरुवाई' को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना

Nov 18, 2026 - 17:29
0
ग्रैमी में तमिल गाने 'वरुवाई' को मिला नॉमिनेशन:इतिहास रचने वाला पहला तमिल ट्रैक; 100 साल पुरानी कविता पर बना गाना
चेन्नई के कंपोजर-सिंगर देवन एकंबरम और गायिका सुशा के तमिल गाने ‘वरुवाई’ ने ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल किया है। 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की नॉमिनेशन लिस्ट में 'वरुवाई' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में चुना गया है। ग्रैमी के इतिहास में नॉमिनेट होने वाला यह पहला तमिल गाना है। साथ ही, 2027 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में यह भारत की इकलौती आधिकारिक एंट्री भी है। महाकवि सुब्रमण्यम भारती की 100 साल पुरानी कविता पर आधारित इस गाने को बिना किसी रिकॉर्ड लेबल के रिलीज किया गया था। सिंगर बोले- लॉटरी टिकट जीतने जैसा अनुभव करीब तीन दशकों से संगीत की दुनिया में सक्रिय भारतीय-अमेरिकी कंपोजर और प्लेबैक सिंगर देवन एकंबरम ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ उनके और सुशा के लिए ही नहीं, बल्कि तमिल संगीत और महाकवि भारती की रचना के लिए भी गर्व का पल है। मीडिया से बातचीत में देवन ने बताया कि इस कैटेगरी में 526 एंट्रीज के बीच कई बड़े नाम शामिल थे, इसलिए उन्हें उम्मीद 50 प्रतिशत ही थी। देवन के मुताबिक, उनसे कहा गया था कि ग्रैमी नॉमिनेशन के लिए मार्केटिंग पर कम से कम 20,000 डॉलर (लगभग 18.70 लाख रुपए) खर्च करने होंगे, लेकिन उन्होंने कोई पेड कैंपेन नहीं चलाया और पूरा प्रमोशन सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए किया। इस उपलब्धि को लॉटरी टिकट जीतने जैसा बताते हुए उन्होंने कहा कि अब वे जीवनभर के लिए ग्रैमी नॉमिनी बन गए हैं और यह सम्मान उनसे कोई नहीं छीन सकता। 100 साल पहले ब्रिटिश राज में लिखा गया था यह कृष्ण भजन ग्रैमी तक पहुंचने वाले 'वरुवाई' गाने बैकग्राउंड खास है। इस गीत के बोल तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती यानी भारथियार ने करीब 100 साल पहले ब्रिटिश हुकूमत के दौर में लिखे थे। उन्होंने इसे भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक भजन के रूप में रचा था। इस कविता में कवि भगवान कृष्ण को पुकारते हुए अपने जीवन के अंधेरे को दूर करने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही, वे श्रीकृष्ण से समाज की बुराइयों को खत्म करने और सही मार्ग दिखाने का आग्रह करते हैं। देवन एकंबरम ने पारंपरिक भक्ति कविता को आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर एक नया रूप दिया है। शास्त्रीय संगीत के 'राग देस' पर आधारित इस रचना में पारंपरिक भाव और समकालीन धुनों का संतुलन देखने को मिलता है। कौन थे महाकवि सुब्रमण्यम भारती, जिनकी रचना ने भारत को दिलाया ग्रैमी नॉमिनेशन? तमिल साहित्य और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महाकवि सुब्रमण्यम भारती का विशेष स्थान है। आजादी के आंदोलन के दौर में उन्होंने अपनी ओजस्वी कविताओं और लेखों से आम जनता में ब्रिटिश शासन के खिलाफ जागरूकता पैदा करने का काम किया था। उनकी रचनाओं ने लोगों को अन्याय और गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। सुब्रमण्यम भारती की लेखनी की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उसमें ईश्वर के प्रति गहरी भक्ति और मातृभूमि के प्रति देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलता था। अपनी कविताओं के माध्यम से उन्होंने हमेशा स्वतंत्रता, सामाजिक बराबरी और समाज सुधार का संदेश दिया। ये खबर भी पढ़ें ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस से बाहर हुई 'धुरंधर 2':अरिजीत का गाना 'फिर से' भी नहीं हुआ नॉमिनेट; 9 कैटेगरी में भेजे गए थे गाने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का म्यूजिक 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने में नाकाम रहा है। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User