राहुल अमेरिका में बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र:अगर हम चुनावों का बॉयकॉट करेंगे, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे

Nov 19, 2026 - 02:19
0
राहुल अमेरिका में बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र:अगर हम चुनावों का बॉयकॉट करेंगे, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई समस्या है। अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का फैसला किया, तो हम उसी पल भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देंगे और हम इसे खत्म नहीं करना चाहते। हमारी स्ट्रेटेजी है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है। राहुल गांधी ने यह बात गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के दौरान कही। अमेरिका दौरे पर राहुल की 3 तस्वीरें… अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी ब्लू टीशर्ट में नजर आए। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाद वे शिकागो यूनिवर्सिटी जाएंगे। कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पहुंचने पर स्टूडेंट्स ने राहुल के साथ सेल्फी ली। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी-एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User