मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान महिला की मौत:नवजात सुरक्षित, परिजन बोले- डॉक्टर ने लापरवाही की; 1 घंटे गुमराह किया

Nov 18, 2026 - 23:52
0
मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान महिला की मौत:नवजात सुरक्षित, परिजन बोले- डॉक्टर ने लापरवाही की; 1 घंटे गुमराह किया
कौशांबी जिला मेडिकल कॉलेज में बुधवार रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। ऑपरेशन से नवजात का जन्म हुआ, जो सुरक्षित है। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 3 दिन से मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज करारी थाना क्षेत्र के अमीन समरों गांव निवासी ओमप्रकाश पाल की पत्नी नीतू पाल गर्भवती थीं। पति ओमप्रकाश के मुताबिक, वह पिछले तीन दिनों से पत्नी को मेडिकल कॉलेज में दिखा रहे थे। बुधवार रात करीब 9 बजे अचानक प्रसव पीड़ा होने पर वह नीतू को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे।परिजनों के अनुसार, रात करीब 10 बजे प्रसव के लिए ऑपरेशन किया गया। इसी दौरान नीतू की मौत हो गई, जबकि नवजात सुरक्षित है। परिजनों का आरोप- एक घंटे तक गुमराह करते रहे मृतका के पति ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि करीब एक घंटे तक डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारी परिवार को गुमराह करते रहे। कभी मरीज को निजी अस्पताल में शिफ्ट करने तो कभी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कही गई। इसके बाद नीतू को आईसीयू में ले जाने की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को एकत्र किया गया और पत्नी की मौत की सूचना दी गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User