आजम खान पर भाजपा विधायक नंद किशोर ने साधा निशाना:गाजियाबाद में कहा- मुस्लिम वोटों के लिए रगड़ते रहे नाक

Nov 18, 2026 - 10:26
0
आजम खान पर भाजपा विधायक नंद किशोर ने साधा निशाना:गाजियाबाद में कहा- मुस्लिम वोटों के लिए रगड़ते रहे नाक
सपा नेता आजम खान पर भाजपा से लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने फिर निशाना साधा है। एक वीडियो बयान में नंद किशोरे गुर्जर ने कहा- यह दहशत थी। चंद्रशेशर और औवेशी की। सब एक साथ नाक रगड़ने लगे। जिसने मुजफ्फरनगर दंगों में हिंदुओं को कत्ल कराया। यूपी का एक एक सनातनी यह संकल्प करेगा कि उत्तर प्रदेश में सपा का सफाया हो। आजम खान ने मुसलमानों की मदद की। आजम ने जहर बोने का काम किया नंद किशोर गुर्जर ने आजम खान पर बोलते हुए कहा- जिसने बाबा साहेब को भूमाफिया कहा हो। आजम खान ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने प्रदेश और देश में जहर बोने का काम किया है। उनके जेल से बाहर आने से पार्टी पूरी तरह से सफाया होगी। भाजपा विधायक ने वकील कपिल सिब्बल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र विरोधी लोगों की पैरवी की या फिर रामंदिर न बने यह पैरवी की। आगे कहा कि अखिलेश यादव राममंदिर जा रहे हैं, उनके पिता ने वहां लोगों को गोलियां से भुनवा दिया। रामगोपाल यादव ने कहा था कि जब तक हम हैं कि राम मंदिर नहीं बन सकता, वहां मस्जिद है मंदिर नहीं है। अखिलेश यादव राममंदिर जाएंगे तो भगवान भोलेनाथ इनको बर्बाद करने का काम करेंगे। राम भक्तों को जिसने छुआ है भोलेनाथ ने तीसरा नेत्र खोलकर समाप्त करने का काम किया है। सपा समाप्त हो जाएगी। सपा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि सपा को आजम के बाहर आने से कोई मजबूती नहीं मिलेगी। बहन जी को मारने के प्रयास में पूरी भूमिका की थी। रामपुर में क्या कहर मचाया। भू माफिया अतीक और मुख्तियार अंसारी जैसे माफिया उनके यह संरक्षक थे। 2017 में जो हाल हुआ था उससे भी बुरा हाल होगा। अखिलेश के जाने से करोड़ों मुसलमानों की घर वापसी होगी, कि वहां मस्जिद है। जब जबाव दिया जाएगा कि अखिलेश यादव को न हिंदु मिलेंगे न मुसलमान। आजम खान को हाईकोर्ट से मिली है जमानत ईडी ने जुलाई 2019 में जांच शुरू की थी। इसकी शुरुआत रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 मुकदमों से हुई। इन मुकदमों में आरोप लगाया गया था कि जौहर यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सिंहनखेड़ा गांव के किसानों की जमीन जबरन ली गई। आरोप है कि किसानों को डराकर और दबाव डालकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। इन्हीं मामलों के आधार पर ईडी ने पैसों के लेनदेन की जांच शुरू की। 1 नवंबर को ईडी ने आजम खान को रामपुर की जेल के गेट से ही गिरफ्तार किया उसके बाद गाजियाबाद की कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। 4 दिन तक रिमांड पूरा होने के बाद फिर जेल भेजा। 17 नवंबर को हाईकोर्ट से आजम खान को जमानत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User