फिजिकल हेल्थ- सिगरेट पीने से रूमेटॉइड आर्थराइटिस का रिस्क:धुएं में जिंदगी न उड़ाएं, डॉक्टर की ये 10 बातें आज से ही फॉलो करें

Nov 17, 2026 - 04:46
0
फिजिकल हेल्थ- सिगरेट पीने से रूमेटॉइड आर्थराइटिस का रिस्क:धुएं में जिंदगी न उड़ाएं, डॉक्टर की ये 10 बातें आज से ही फॉलो करें
क्या आपने कभी सोचा है कि सिगरेट पीने की आदत का असर हाथों की उंगलियों और घुटनों के जोड़ों पर भी पड़ सकता है? आमतौर पर स्मोकिंग से होने वाले नुकसान में फेफड़ों की बीमारी, हार्ट अटैक और कैंसर का जिक्र होता है। लेकिन इसका असर शरीर के इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है, जिससे रूमेटॉइड आर्थराइटिस (RA) का रिस्क बढ़ सकता है। RA जोड़ों से जुड़ी एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम, जो आमतौर पर हमें बीमारियों से बचाता है, गलती से अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगता है। इससे जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न होने लगती है। ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर साइंसेज’ में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, स्मोकिंग करने वालों में नॉन-स्मोकर्स के मुकाबले RA होने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए आज ‘फिजिकल हेल्थ’ में बात करेंगे रूमेटॉइड आर्थराइटिस और स्मोकिंग के कनेक्शन की। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. हेमंत बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम सवाल- रूमेटॉइड आर्थराइटिस (RA) क्या है? जवाब- रूमेटॉइड आर्थराइटिस (RA) एक क्रॉनिक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अपने ही जोड़ों (जैसे हाथ, पैर, कलाई) की लेयर पर हमला करने लगता है। इससे- सवाल- रूमेटॉइड आर्थराइटिस और सामान्य आर्थराइटिस में क्या फर्क है? जवाब- दोनों में जोड़ों में दर्द और सूजन होती है, लेकिन इनके कारण अलग-अलग होते हैं। दोनों के बीच का फर्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- स्टडीज के मुताबिक सिगरेट पीने वाली महिलाओं में RA का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसा क्यों है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- स्मोकिंग इम्यून सिस्टम को कैसे डिस्टर्ब करती है और RA को ट्रिगर करती है? जवाब- सिगरेट के टॉक्सिन्स शरीर की डिफेंस मैकेनिज्म को बिगाड़ देते हैं। इससे शरीर खुद के टिश्यू पर हमला करने लगता है। पॉइंटर्स से समझते हैं- इम्यून ओवर-एक्टिवेशन सिट्रुलिनेशन बढ़ती है क्रॉनिक इंफ्लेमेशन ऑटोएंटीबॉडी बढ़ना जेनेटिक रिस्क ट्रिगर इम्यून बैलेंस बिगड़ना सवाल- क्या पैसिव स्मोकिंग भी उतनी ही खतरनाक है? जवाब- पैसिव स्मोकिंग (दूसरों के धुएं में रहना) भी खतरनाक है, लेकिन इसकी फ्रिक्वेंसी एक्टिव स्मोकिंग की तरह नहीं है। फिर भी लंबे समय तक एक्सपोजर में रहने पर इसमें मौजूद टॉक्सिन्स और केमिकल्स बॉडी में इंफ्लेमेशन बढ़ाते हैं, इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं और रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकते हैं। सवाल- कितने समय तक स्मोकिंग करने से रिस्क ज्यादा होता है? जवाब- स्मोकिंग से होने वाला खतरा इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति कितने साल से और रोज कितनी सिगरेट पी रहा है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या स्मोकिंग से इंफ्लेमेशन का रिस्क बढ़ता है? जवाब- हां, स्मोकिंग से शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) बढ़ सकती है। इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- स्मोकिंग के अलावा कौन-सी लाइफस्टाइल हैबिट्स से इसका रिस्क बढ़ता है? जवाब- स्मोकिंग RA का बड़ा ट्रिगर है, लेकिन अकेला कारण नहीं है। कई लाइफस्टाइल फैक्टर्स इम्यून सिस्टम को डिस्टर्ब करते हैं। RA ट्रिगर करने वाले सभी लाइफस्टाइल हैबिट्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर पेरेंट्स स्मोकर हों तो क्या बच्चों में RA का रिस्क बढ़ सकता है? जवाब- माता-पिता के स्मोकर होने से बच्चों में RA का रिस्क सीधे बढ़ता है, इसका ठोस प्रमाण नहीं है। हालांकि, इसे दो पहलुओं से समझ सकते हैं- पैसिव स्मोकिंग जेनेटिक और एनवायर्नमेंटल कारण सवाल- RA के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं? जवाब- इसके शुरुआती लक्षण अक्सर हल्के होते हैं और लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ग्राफिक में सभी शुरूआती लक्षण देखिए- सवाल- RA से बचाव के लिए लाइफस्टाइल कैसी होनी चाहिए? जवाब- रूमेटॉइड आर्थराइटिस को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता लेकिन सही लाइफस्टाइल अपनाकर इसके रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। RA से बचाव के टिप्स, ग्राफिक में देखिए- सवाल- इसके लिए व्यक्ति की फूड हैबिट्स कैसी होनी चाहिए? जवाब- RA (रूमेटॉइड आर्थराइटिस) में ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जो शरीर में सूजन कम करने और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करे। इसके लिए खानपान के सभी बदलाव, ग्राफिक में देखिए- सवाल- कब तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत होती है? जवाब- रूमेटॉइड आर्थराइटिस कुछ संकेत ऐसे होते हैं जहां तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए,जैसेकि- …………………………… ग्राफिक- अजीत सिंह …………………………… यह खबर भी पढ़ें… फिजिकल हेल्थ- अचानक ब्लड प्रेशर बढ़े तो क्या करें:BP क्यों बढ़ता है, समझें इसका साइंस, इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट जरूरी ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ना एक गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है। कई बार तनाव, गुस्सा, दर्द, नींद की कमी या ज्यादा नमक, कैफीन और निकोटिन लेने से बीपी अचानक स्पाइक कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User