धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गंगा स्नान किया:हौदेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कुंडा में श्रीराम कथा कहेंगे
प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेंती राजभवन में तीन दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। दूसरे दिन बुधवार सुबह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गंगा स्नान किया और हौदेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कथा शुरू होने से पहले वह मंदिर पहुंचे। उनके साथ हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी थे। दोनों संतों ने मंदिर जाने से पहले गंगा स्नान किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दो तस्वीरें देखिए दर्शन-पूजन के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेंती राजभवन के पंचवटी परिसर पहुंचे, जहां श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। राजा भैया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कुंडा और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं में उत्साह है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)