सीतापुर में 24 पुलिसकर्मियों के एसपी ने बदले कार्यक्षेत्र:कई थानों को मिले नए प्रभारी, 16 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए

Nov 18, 2026 - 11:18
0
सीतापुर में 24 पुलिसकर्मियों के एसपी ने बदले कार्यक्षेत्र:कई थानों को मिले नए प्रभारी, 16 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए
सीतापुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर बुधवार की सुबह करीब 5 बजे बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने 24 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई थानों के प्रभारी बदल दिए हैं। इस फेरबदल में कोतवाली नगर, लहरपुर, मिश्रिख, मछरेहटा, खैराबाद और कोतवाली देहात समेत कई थानों को नए प्रभारी मिले हैं। वहीं, गैर जनपद तबादला हो चुके 16 पुलिसकर्मियों को रवानगी के लिए पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजेश पाठक को प्रभारी कोतवाली नगर बनाया गया है। अब तक कोतवाली नगर के एसएचओ रहे दिनेश प्रकाश पांडेय को लहरपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामपुर मथुरा थाने की कमान दी गई निरीक्षक अपराध मिश्रिख के पद पर तैनात श्यामदास वर्मा को मछरेहटा थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता को रामपुर मथुरा थाने की कमान दी गई है। मिश्रिख थाने के एसएचओ रहे प्रदीप सिंह को खैराबाद थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला को मिश्रिख थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह टीआई रहे यज्ञपाल वर्मा को कोतवाली देहात का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक स्वाति चतुर्वेदी को महिला थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक शामिल इसके अलावा गैर जनपद तबादले के दायरे में आए 16 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजने का आदेश जारी किया गया है। इनमें 15 निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक शामिल हैं। गैर जनपद तबादलों के बाद थानों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और नए सिरे से जिम्मेदारियां तय करने के तहत यह बदलाव किया गया है। एसपी के इस फेरबदल को आगामी चुनावी तैयारियों और पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User