गोरखपुर में गुरुवार को 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 से 4 बजे तक रोडचौड़ी करण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा

Nov 19, 2026 - 00:24
0
गोरखपुर में गुरुवार को 5 घंटे कटेगी बिजली:सुबह 11 से 4 बजे तक रोडचौड़ी करण और लाइन शिफ्टिंग का काम होगा
गोरखपुर में सड़क चौडीकरण और बिजली तारों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम चल रहा है। इस वजह से गुरुवार को शहर के कई इलाकों में 5 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पांच अलग-अलग बिजली घरों से जुड़े इलाकों में कटौती की जाएगी। इसमें राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के 11 केवी शिव नगर और रामजानकी नगर फीडर से जुड़े मोहल्ले शामिल हैं। इसके अलावा, राप्तीनगर न्यू सब-स्टेशन के 11 केवी रेल विहार और करीम नगर फीडर की बिजली भी बंद रहेगी। इसी तरह पादरी बाजार सब-स्टेशन के 11 केवी सरस्वती पुरम फीडर, शाहपुर सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों और दुर्गाबाड़ी सब-स्टेशन के 11 केवी हनुमंत नगर फीडर की सप्लाई भी 5 घंटे तक ठप रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि काम पूरा होते ही शाम 4 बजे के बाद सभी इलाकों में बिजली सप्लाई फिर से चालू कर दी जाएगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए समय से पहले पानी भर लें और बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम निपटा लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User