कन्नौज में लड़की को लेने पहुंची पुलिस का विरोध:महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा, बालिका वन स्टॉप सेंटर भेजी गई
कन्नौज में नाबालिग किशोरी को बरामद करने पहुंची पुलिस को बुधवार रात ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। रात करीब 9 बजे पुलिस सदर कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि, पुलिस आरोपी युवक और किशोरी को पकड़कर कोतवाली ले गई। बाद में बालिका को सुरक्षा और देखभाल के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। बरेली से किशोरी को लाने का आरोप बताया गया कि सदर कोतवाली की जलालपुर चौकी क्षेत्र के बरौली गांव का एक युवक बरेली से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था। इसकी सूचना मिलने पर जलालपुर-पनवारा चौकी की पुलिस गांव में दबिश देने पहुंची। इसी दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने महिलाओं से मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा किया। बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा जिला प्रोवेशन अधिकारी ओआर सिद्दीकी ने बताया कि सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। उसे सुरक्षा और देखभाल के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। बालिका से पूछताछ और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने जानकारी से किया इनकार इस मामले में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)