खाने की थाली में छिपकली का सिर मिला:खाना खाने पहुंचे 4 युवकों ने किया दावा, हंगामा; पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई होगी
लखीमपुर के राजापुर चौराहे के पास स्थित ढाबे में बुधवार को खाने की थाली में छिपकली का सिर मिला। ढाबे पर खाना खाने पहुंचे 4 युवकों ने पनीर की सब्जी में छिपकली का सिर दिखाई देने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने ढाबा संचालक और कर्मचारियों से जवाब मांगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पनीर की सब्जी में संदिग्ध हिस्सा दिखाई देने का दावा शिव कॉलोनी निवासी छोटू अपने तीन साथियों अंकित, संजय और प्रदीप के साथ वीरू दा ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान पनीर की सब्जी खाते समय उन्हें उसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। छोटू के दोस्त अंकित ने सब्जी को गौर से देखा तो उसमें छिपकली के सिर जैसा हिस्सा होने का दावा किया। इसके बाद युवकों ने ढाबे के कर्मचारियों से भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाना तैयार करने के तरीके को लेकर सवाल किए। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने खाद्य विभाग को दी सूचना सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में पूछताछ की जा रही है। खाद्य विभाग को भी सूचना दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)