देवरिया में शिव मंदिर के पुजारी पर हमला:परिसर में ही अचेत मिले; हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में सोमवार आधी रात एक बजे बेलही शिव मंदिर के पुजारी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में 60 वर्षीय वशिष्ठ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें मंदिर परिसर में अचेत मिले। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
वशिष्ठ तिवारी बेलही गांव की कुटी स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं। सोमवार रात वह मंदिर परिसर में थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला किया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन हमलावर भाग चुके थे।
ग्रामीणों ने बेलही गांव के ग्राम प्रधान बृज नारायण यादव को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और डायल 112 पर पुलिस को खबर दी। एंबुलेंस से वशिष्ठ तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, वशिष्ठ तिवारी मूल रूप से कुशीनगर जिले के फाजिलनगर के रहने वाले हैं। वह करीब आठ साल से बेलही कुटी के शिव मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे हैं।
तरकुलवा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)