11वीं के छात्र को पीटने के आरोप में दो अरेस्ट:शाहजहांपुर में आरोपियों में भाजपा पार्षद का नाबालिग बेटा भी शामिल
शाहजहांपुर में 11वीं के छात्र को पीटने के आरोप में भाजपा पार्षद के नाबालिग बेटे और आरोपी अभिषेक सक्सेना को मंगलवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया गया। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। 2 नवंबर की शाम करीब 5 बजे युवराज सिंह कोचिंग से घर लौट रहा था। राजघाट पुलिस चौकी के पास उसे घेरकर पीटा गया और उसके बाल खींचे गए। युवराज तिलहर थाना क्षेत्र के हाजी नगला गांव का रहने वाला है। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने भाजपा पार्षद के नाबालिग बेटे और उसके साथी अभिषेक सक्सेना की पहचान की। अभिषेक मोहम्मदजई का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद सिख समाज और हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि एक आरोपी नाबालिग और दूसरा बालिग है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)