देवरिया में दरवाजा खुला देख कमरे में घुसा चोर:35 हजार रुपए लेकर फरार; घटना सीसीटीवी में कैद

Nov 10, 2026 - 23:16
0
देवरिया में दरवाजा खुला देख कमरे में घुसा चोर:35 हजार रुपए लेकर फरार; घटना सीसीटीवी में कैद
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार स्थित कुम्हार गली में मंगलवार शाम एक युवक के कमरे से 35 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। दरवाजा खुला छोड़कर टहलने गया था युवक शुभम जायसवाल पुत्र गणेश जायसवाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे वह टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान कमरे का दरवाजा खुला रह गया। आरोप है कि इसी बीच एक युवक कमरे में घुसा और पर्स में रखे 35 हजार रुपए लेकर चला गया। लौटने पर जमीन पर पड़ा मिला पर्स शुभम ने बताया कि टहलकर लौटने पर उन्हें पर्स जमीन पर पड़ा मिला। जांच करने पर उसमें रखे 35 हजार रुपए गायब थे। इसके बाद उन्होंने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक युवक कमरे में घुसता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सदर कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User