बर्थ डेट से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार:अंक 1 और 5 वाले लोग दोपहर तक सतर्क रहें, अंक 4 और 8 वाले लोग विवादों से बचें
अंक ज्योतिष के अनुसार, बुधवार, 11 नवंबर का दिन कुछ अंकों के लिए सफलता, धन लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को सावधानी और धैर्य से काम लेना होगा। अंक 3, 6, 7 और 9 के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। अंक 1 और 5 के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार होगा। वहीं अंक 2 के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। अंक 4 और 8 वालों को विवाद, आर्थिक मामलों और वाहन प्रयोग में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए दिन कैसा रह सकता है… अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है) सुबह आय के मामलों में कुछ कमी आ सकती है। संतान से दुख मिल सकता है और कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना होगा। दोपहर में कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी और विरोधियों को शांत रखने में सफल रहेंगे। शाम को कमाई अच्छी रहेगी। करियर - व्यापार : व्यापार में कुछ कमियां रह सकती हैं। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। सही रणनीति और कार्यशैली से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ : वैवाहिक संबंध में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी और एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक : 3, 5, 7 शुभ रंग : मैरून क्या करें : गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें। अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है) प्रियजनों से मुलाकात होगी और आय में वृद्धि के साथ आत्मविश्वास बना रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा और कार्यों में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। महिलाओं को कोई विशेष लाभ मिल सकता है। दिन के अंत में वाहन सुख प्राप्त होगा और पिकनिक पर जाने का अवसर मिलेगा। खर्च अधिक हो सकता है। अति उत्साह में कोई काम बिगड़ सकता है। संपर्कों का लाभ प्राप्त होगा। करियर - व्यापार : व्यापार में संयम और धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न करें। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में साथी के प्रति आकर्षण और अनुराग में कमी हो सकती है। बातचीत में संयम रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शुभ अंक : 1, 3, 8 शुभ रंग : केसरिया क्या करें : गणेश जी को कुंकुम मिश्रित जल से स्नान कराएं। अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है) धन लाभ के योग हैं और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का श्रेय भी मिलेगा। समय अनुकूल रहने से विरोधी मुखर नहीं हो पाएंगे। न्यायालयीन मामलों में विजय प्राप्त होगी और दोपहर में बड़ा लाभ होने के आसार हैं। शाम को आय में गिरावट आ सकती है। परिवार में भी कोई परेशानी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। करियर-व्यापार : व्यापार में अनुभव का लाभ मिलेगा। पुराने संपर्कों से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी और प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में सुधार होगा। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। शुभ अंक : 3, 5, 9 शुभ रंग : पीला क्या करें : गणेश जी के सामने घी का दीपक जलाएं। अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है) सुबह का समय विरोधियों से जूझने में व्यतीत होगा। कई प्रयासों के बाद सफलता मिलेगी। निराशा का भाव हावी हो सकता है। दोपहर में आय स्थिर रहेगी और आपका प्रभाव बना रहेगा। परिवार की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में कठिनाई हो सकती है। शाम को संभलकर रहना होगा। विवाद होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आय सामान्य रहेगी। करियर-व्यापार : कारोबार में मंदी रहने की संभावना है। नौकरी में उत्साह की कमी रह सकती है। योग्य होने के बावजूद प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। लव लाइफ : प्रेम संबंध में उपेक्षा महसूस हो सकती है। साथी से अपेक्षाएं रखने के बजाय बातचीत के माध्यम से समस्याओं को सुलझाएं। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव समाप्त हो सकता है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। शुभ अंक : 2, 3, 7 शुभ रंग : लाल क्या करें : गणेश जी को लाल पुष्प अर्पित करें। अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत कठिनाइयों के साथ होगी। विवाद करने और किसी का मजाक उड़ाने से बचें। आय में कमी रह सकती है और सहयोग करने वाले लोग पीछे हट सकते हैं। अपनी बात ठीक ढंग से रखने में परेशानी होगी और खर्च भी अधिक हो सकते हैं। दोपहर में कार्यों में गति आएगी और कमाई बढ़ेगी। सहयोग मिलेगा और भाग्य भी अनुकूल रहेगा। शाम को कोई प्रसन्नतादायक समाचार मिल सकता है। कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे और आय अच्छी बनी रहेगी। करियर - व्यापार : कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी। नौकरी में बदलाव करने का विचार आ सकता है। नई संभावनाओं पर विचार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ : जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचें। प्रेम संबंध में असफलता या निराशा मिल सकती है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और रिश्तों को समय दें। शुभ अंक : 3, 6, 8 शुभ रंग : सफेद क्या करें : गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है) सुबह मन प्रसन्न रहेगा और आय अच्छी रहेगी। सहयोग प्राप्त होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। दोपहर में विवाद होने की आशंका है। योग्यतानुसार सफलता नहीं मिल पाएगी और अनावश्यक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। शाम को धन की आवक में सुधार होगा। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा और उनका सहयोग प्राप्त होगा। करियर - व्यापार : नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। आपके काम की सराहना हो सकती है और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। नए सौदे और व्यावसायिक संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। लव लाइफ : वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में प्रसन्नता बढ़ेगी और साथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 3, 7, 9 शुभ रंग : नीला क्या करें : गणेश जी को मिठाई का भोग लगाएं। अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है) दिन की शुरुआत में समय अव्यवस्थित रह सकता है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे और अनपेक्षित लोगों का आगमन हो सकता है। दोपहर से दिनचर्या में सुधार होने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी और संतान से सुख प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं। भाग्य की अनुकूलता से दिन के अंत में कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी और अटके हुए कार्यों में गति आएगी। करियर - व्यापार: कारोबार में तेजी रहने की संभावना है। नए अवसर प्राप्त होंगे और पुराने प्रयासों का लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका पराक्रम और प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा। अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ : प्रेम संबंध में धैर्य बनाए रखें। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में क्रोध और जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें और छोटी बातों को विवाद का विषय न बनाएं। शुभ अंक : 3, 4, 6 शुभ रंग : हरा क्या करें: गणेश जी को फलों का भोग लगाएं। अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है) सुबह क्रोध की अधिकता रहेगी। घर में तरल पदार्थ गिरने से नुकसान हो सकता है। सामाजिक स्तर पर भी हानि होने की आशंका है। दोपहर में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। किराएदारों से परेशानी आ सकती है और आय में कमी हो सकती है। शाम को कुछ राहत मिलेगी। विवादित मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखाई देगा और सहयोग प्राप्त होगा। करियर - व्यापार : व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें। किसी को उधार देने या बड़ा आर्थिक निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। नौकरी में केवल अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा। लव लाइफ : प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शुभ अंक : 3, 5, 7 शुभ रंग : जामुनी क्या करें : गणेश जी को घी का दीपक अर्पित करें। अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है) समय अनुकूल है। रुके हुए कार्य होंगे और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश जाने वालों को सफलता मिलने की संभावना है। काम के प्रति समर्पण बना रहेगा और आय में वृद्धि के आसार हैं। दोपहर में बड़ी सफलता मिल सकती है। दूसरों से सहयोग की अपेक्षा न रखें और स्वयं पर भरोसा करें। संतान सहयोग प्रदान करेगी और परिवार की मदद करनी पड़ सकती है। शाम को कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की स्थिति बनेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और सफलता मिलेगी। अनजान लोगों की मदद भी करनी पड़ सकती है। करियर - व्यापार : नौकरी में कार्यभार अधिक रह सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार में परिस्थितियों में सुधार होगा। नए व्यावसायिक अवसर मिल सकते हैं। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। लव लाइफ : प्रेम संबंध के मामलों में फिलहाल दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। शुभ अंक : 1, 3, 6 शुभ रंग : कत्थई क्या करें : गणेश जी का दूध और दही से अभिषेक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)