जौनपुर हाईवे पर अवैध कट बनाने वालों की पहचान होगी:अफसर बोले- CCTV फुटेज से चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

Nov 10, 2026 - 14:15
0
जौनपुर हाईवे पर अवैध कट बनाने वालों की पहचान होगी:अफसर बोले- CCTV फुटेज से चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा
जौनपुर में हाईवे पर अवैध कट बनाने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। संबंधित विभाग उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। अवैध कट से तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही में रुकावट आती है। अचानक वाहन मुड़ने और दूसरी दिशा से गाड़ियों के आने से हादसों की आशंका बढ़ती है। कई जगह लोग अपनी सुविधा के लिए सड़क की पटरी या डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लेते हैं। इससे यातायात पर असर पड़ता है। सीआरओ अजय अंबष्ट ने कहा कि कई बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ हाईवे पर कोल्हनाऊ और बक्शा के आसपास कई अवैध कट बने हैं। धनियामऊ के औंका, बड़ारी, नौपेड़वा मई मोड़, शिवगुलामगंज-बशारतपुर मार्ग और कुल्हनामऊ में भी कट बनाए गए हैं। बदलापुर इलाके में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कट हैं। इनमें मरगूपुर, सरोखनपुर, उसराबाजार और मिरशादपुर शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User