एम जॉन हैरिसन बुकर पुरस्कार से सम्मानित:अवार्ड पाने वाले सबसे उम्र दराज लेखक, महज 198 पेज की किताब लिखी
एम जॉन हैरिसन को 'द एंड ऑफ एवरीथिंग' के लिए बुकर पुरस्कार 2026 सम्मान मिला। यह नॉवेल मात्र 198 पेज का है जो इस साल की शॉर्टलिस्ट में शामिल सबसे छोटी किताब हे। हैरिसन का बुकर पुरस्कार के लिए यह पहला नॉमिनेशन था। साथ ही साइंस फिक्शन के क्षेत्र में मिलने वाला पहला बुकर सम्मान भी है। हैरिसन को सम्मान उनके उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के लिए दिया गया है। उन्हें पुरस्कार राशि के तौर पर लगभग 67,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे। नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल उन्हें बुकर अवार्ड 9 नवंबर 2026 को लंदन के Old Billingsgate में दिया गया। इस नॉवेल के प्रकाशक सरपेंट्स टेल हैं। हैरिसन को पुरस्कार के तौर पर 50,000 पाउंड की राशि दी जाएगी। यह उनका 13वां नॉवेल है, जो तबाही के बाद के ब्रिटेन और मानवीय समझ की सीमाओं पर आधारित एक व्यंग्यात्मक व डायस्टोपियन रचना है। मैरी बियर्ड ने की अध्यक्षता हैरिसन वर्ष 2022 में बुकर पुरस्कार की निर्णायक समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 2026 के बुकर पुरस्कार की निर्णायक समिति की अध्यक्ष लेखिका और इतिहासकार मैरी बियर्ड थीं। जूरी के अन्य सदस्यों में शामिल ये नाम मैरी बियर्ड के अलावा जूरी के अन्य सदस्यों में रेमंड एंट्रोबस, जार्विस कॉकर, रेबेका लियू और पेट्रीसिया लॉकवुड शामिल थे। जूरी के अनुसार, यह उपन्यास पाठकों के मन में दुनिया के लिए आशावाद की झलक छोड़ता है। -----------------------------------------------------------------------------
ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 9 नवंबर:नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से रिटायर, अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया 2.0 का शुभारंभ किया आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)