गंगोत्री धाम के कपाट आज 12:05 बजे होंगे बंद:5 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, -10°C में 19.3km पैदल चलेगी मां गंगा की डोली

Nov 10, 2026 - 10:17
0
गंगोत्री धाम के कपाट आज 12:05 बजे होंगे बंद:5 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, -10°C में 19.3km पैदल चलेगी मां गंगा की डोली
उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के कपाट आज 10 नवंबर को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद होंगे। इस साल 19 अप्रैल को कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 5 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी। डोली सबसे पहले भैरव मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 19.3 किमी पैदल यात्रा कर मार्कण्डेय पुरी स्थित देवी मंदिर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 11 नवंबर को डोली मुखबा पहुंचेगी। अगले छह महीने तक यहीं मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी। धाम में सुबह तापमान -10°C दर्ज किया गया, जबकि दिन में पारा -2 से -3°C के आसपास रहा। इस सीजन में 20 अक्टूबर तक 9 लाख 45 हजार 168 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंदिर समिति को कपाट बंद होने तक यह संख्या 10 लाख पार होने की उम्मीद है। चारधाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम के अनुसार, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को क्रमशः सुबह 10:28 और 8:30 बजे बंद होंगे। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में यमुनोत्री के खरसाली, केदारनाथ के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर और बद्रीनाथ के पांडुकेश्वर व जोशीमठ में पूजा-अर्चना होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User