चोरी का इंजन बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार:सीबीगंज में खेत से चुराया इंजन बरामद

Nov 10, 2026 - 22:26
0
चोरी का इंजन बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार:सीबीगंज में खेत से चुराया इंजन बरामद
बरेली में सीबीगंज पुलिस ने खेत से इंजन चुराकर बेचने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से ऊषा मार्शल कंपनी का हरे रंग का इंजन बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने भूरा नाम के साथी के साथ चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर की रात मुखबिर ने सूचना दी कि खेत से चुराया गया इंजन बेचने के लिए दो युवक जा रहे हैं। पुलिस टीम ने बिबियापुर चौधरी से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सीबीगंज के तिलियापुर गांव के दिलनशीन उर्फ छोटू (23) और वसीम (24) के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से चोरी का इंजन मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User