गाजीपुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:बच्ची के गिरने पर कार ने रौंदा, पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली

Nov 10, 2026 - 14:15
0
गाजीपुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:बच्ची के गिरने पर कार ने रौंदा, पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली
गाजीपुर में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर गाजीपुर की कल की 3 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. बाइक पर बंदर कूदा,बच्ची के गिरने पर कार ने रौंदा: पिता-बेटी की मौत, नानी के घर से लेकर लौट रहे थे गाजीपुर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बंदर के मोटरसाइकिल पर कूदने से 4 साल की बच्ची सड़क पर गिर गई। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने रौंदते हुए निकल गई। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 2. जमानियां में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान चली गोली: सड़क से गुजर रहा युवक घायल, दाहिने पैर में लगी गोली; जिला अस्पताल में इलाज जारी जमानियां में दीपावली पर पटाखे छोड़ने के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी। परिजन उसे गाजीपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान हमीदपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार (18) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 3. पटाखे की चिंगारी से बच्चे की पीठ झुलसी: दिवाली पर हादसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती रविवार रात घर के बाहर पटाखे जला रहे चार साल के आयुष श्रीवास्तव के कुर्ते में आग लग गई। उसकी पीठ झुलस गई। फिलहाल उसका इलाज गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User