जंगल में कनपटी पर गोली लगा युवक का शव मिला:बांदा में हाथ में फंसा था तमंचा, हमीरपुर का रहने वाला था
बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में भुरवा नाले के पास जंगल में मंगलवार रात करीब 8 बजे 20 वर्षीय युवक का शव मिला। उसकी दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी और हाथ में तमंचा था, जिसमें खोखा फंसा हुआ था। पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। भाई की ससुराल आया था युवक मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी अंशु (20) पुत्र विजय बहादुर के रूप में हुई है। वह अपने भाई की ससुराल गरड़िया गांव आया था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शॉल पर मिले बारूद से जलने के निशान पुलिस के मुताबिक, युवक ने सिर पर शॉल बांध रखी थी। शॉल के ऊपर से कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चलाई गई थी। गोली दाहिनी कनपटी से लगकर सिर के दूसरी ओर निकल गई। मौके पर मिली शॉल पर बारूद से जलने के निशान मिले हैं। युवक के हाथ पर भी बारूद के कण पाए गए। पुलिस इन साक्ष्यों और तमंचे में फंसे खोखे के आधार पर आत्महत्या की आशंका की जांच कर रही है। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य मंगलवार शाम जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। जसपुरा थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शुरुआती तौर पर शव और घटनास्थल की स्थिति आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)