PF अकाउंट में गलत जानकारी से अटक सकता है पैसा:EPFO ने बताया ऑनलाइन सुधारने का तरीका; 5 आसान स्टेप्स में करें अपडेट

Nov 10, 2026 - 14:50
0
PF अकाउंट में गलत जानकारी से अटक सकता है पैसा:EPFO ने बताया ऑनलाइन सुधारने का तरीका; 5 आसान स्टेप्स में करें अपडेट
अगर आपके पीएफ अकाउंट में नाम, जन्मतिथि या लिंग जैसी कोई भी जानकारी गलत दर्ज है, तो क्लेम सेटलमेंट, फंड विड्रॉल या अकाउंट ट्रांसफर के समय आपका पैसा अटक सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए EPFO ने ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा की जानकारी शेयर की है। इसकी मदद से मेंबर्स घर बैठे अपने रिकॉर्ड सुधार सकते हैं। पीएफ डिटेल्स ऑनलाइन सुधारने के 5 आसान स्टेप्स दर्ज जानकारी का डॉक्यूमेंट्स से मैच होना जरूरी जिस जानकारी को सुधारा जाना है, उसी के अनुसार मान्य पहचान पत्र अपलोड करने होंगे। यह ध्यान रखें कि दर्ज की जा रही जानकारी अपलोड किए जा रहे डॉक्युमेंट से मैच होनी चाहिए। ऑनलाइन रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद की प्रोसेस जब आप मेंबर पोर्टल पर अपनी करेक्शन रिक्वेस्ट और डॉक्यूमेंट्स सबमिट कर देंगे, तो यह रिक्वेस्ट वेरिफिकेशन के लिए आगे भेजी जाएगी। EPFO के नियमों और सत्यापन प्रक्रिया के तहत आपकी डिटेल्स की जांच होगी, जिसके बाद डेटा अपडेट कर दिया जाएगा। जानें क्या है जॉइंट डिक्लेरेशन फैसिलिटी? जॉइंट डिक्लेरेशन कर्मचारी और एम्प्लॉयर की ओर से संयुक्त रूप से दिया जाने वाला एक फॉर्म है। इसके जरिए पीएफ खाते के मेंबर की व्यक्तिगत या रोजगार संबंधी जानकारियों को आधिकारिक रिकॉर्ड्स में सुधारा जाता है। पहले इसके लिए फिजिकली फॉर्म भरकर पीएफ ऑफिस जाना पड़ता था, लेकिन अब यह काम ऑनलाइन मेंबर पोर्टल से ही हो जाता है। पीएफ क्लेम रिजेक्ट होने से कैसे बचाएं?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User