उन्नाव में युवक ने खुद को आग लगाई:नशे में था, 60 फीसदी से ज्यादा झुलसा; हालत गंभीर

Nov 10, 2026 - 23:16
0
उन्नाव में युवक ने खुद को आग लगाई:नशे में था, 60 फीसदी से ज्यादा झुलसा; हालत गंभीर
उन्नाव की अमरनाथ कॉलोनी में मंगलवार रात एक युवक ने कथित तौर पर नशे की हालत में खुद को आग लगा ली। वह 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। तन्मय निगम (40), पुत्र अरविंद कुमार निगम, अमरनाथ कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोग उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि युवक का शरीर 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। उसका चेहरा और आंखें भी आग की चपेट में आई हैं। उसे इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। आंखें भी हुईं प्रभावित डॉ. आशीष सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में एक बर्न पेशेंट लाया गया था। शुरुआती जांच में उसके करीब 50 प्रतिशत झुलसने की बात सामने आई थी। उसकी आंखें भी प्रभावित हुई हैं। मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। युवक ने किन परिस्थितियों में खुद को आग लगाई और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User