मेरठ में नकली शराब बेचने की शिकायत पर हंगामा:मिलांज माॅल के ठेके की ग्राहक ने की शिकायत, 9 बोतलें कब्जे में लीं

Nov 10, 2026 - 23:16
0
मेरठ में नकली शराब बेचने की शिकायत पर हंगामा:मिलांज माॅल के ठेके की ग्राहक ने की शिकायत, 9 बोतलें कब्जे में लीं
मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित मिलाज मॉल में मिराकी स्पिरिट्स नाम से संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर नकली शराब बेचने के आरोप को लेकर मंगलवार रात हंगामा हो गया। दौराला निवासी एक युवक ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले दुकान से The Glenvit 12 नाम की अंग्रेजी शराब खरीदी थी। युवक ने आज शराब को नकली बताते हुए मंगलवार को पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।युवक का कहना है कि बोतल की पैकेजिंग में कुछ दिक्कत है जो उसने सेल्समैन को दिखाई है। शिकायत मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने दुकान पर नकली शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर थाना पल्लवपुरम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दी। इसके साथ ही बाकी बोतलों का भी रिकॉर्ड लिया। रात करीब 10 बजे आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान बंद हो चुकी थी। इस कारण टीम मौके पर जांच नहीं कर सकी। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि देर रात पल्लवपुरम में शराब की दुकान में बोतल के पैकिंग को लेकर शिकायत मिली है। टीम को जांच के आदेश दिए गए हैं, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब असली है या नकली। जांच में जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User