अलीगढ़ में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व:शाम को घरों में हुई पूजा-अर्चना, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

Nov 10, 2026 - 23:00
0
अलीगढ़ में धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व:शाम को घरों में हुई पूजा-अर्चना, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
शहर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व की तैयारियां शुरू हो गई थीं। दिनभर गोवर्धन पूजा को लेकर उत्साह नजर आया। शाम को लोगों ने घरों में गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार के सदस्यों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देखिए तस्वीरों में गोवर्धन पूजा के नजारे... पूजा के बाद हुई आतिशबाजी शाम को पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। दीपोत्सव की श्रृंखला में गोवर्धन पूजा के रूप में चौथा पर्व मनाया गया। शहर से लेकर देहात तक त्योहार का उल्लास दिखाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User