वकील हत्याकांड का CCTV वीडियो आया सामने:कन्नौज में कांग्रेस नेता ने मारी थी गोली, आरोपी अरेस्ट
कन्नौज के छिबरामऊ में वकील अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। दिवाली की शाम हुई इस वारदात का वीडियो मंगलवार शाम सामने आने के बाद इलाके में फिर से चर्चा तेज हो गई। फुटेज में कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित वकील को गोली मारते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और उसकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवाद के बाद वकील को मारी गोली छिबरामऊ क्षेत्र के इब्राहिमगंज मोहल्ला निवासी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित का वकील अनुज चतुर्वेदी से विवाद हुआ था। दिवाली की शाम दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अमोल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर वकील पर गोली चला दी। गोली लगने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। काली नदी के पास से मुख्य आरोपी गिरफ्तार मंगलवार को पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित को फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी से पहले एक कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी 7.65 एमएम (32 बोर) की पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन में एक जिंदा कारतूस और नाल में फंसा एक खोखा भी मिला। आरोपी की मां भी गिरफ्तार, दोनों जेल भेजे पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी की मां मुन्नी देवी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)