लखनऊ में भजन जैमिंग में झूमे लोग:संगीत और भक्ति दिखा संगम, भक्तिमय रहा माहौल
भक्ति के सुर, तालियों की गूंज और जयकारों के बीच सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल का परिसर मंगलवार शाम भक्तिमय हो गया। यहां ‘भजन जैमिंग’ में परिवार, बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक साथ भजनों पर झूमते नजर आए। शाम 5:30 से 7:30 बजे तक चले कार्यक्रम में संगीत और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसमें पूरा परिसर भजनमय हो गया। हनुमान भजनों से शुरू हुई शाम मां शेरावाली की आराधना और फिर कृष्ण, राधा व सुदामा की भावुक कथा तक पहुंची। हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक और संकटमोसंगीत और भक्ति काचन की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ तालियां बजाकर और सुर मिलाकर अपनी आस्था व्यक्त की। पिता-पुत्र की जोड़ी ने बांधा समां टी-सीरीज और दूरदर्शन के चर्चित गायक मनुज शर्मा और अध्यात्म शर्मा की पिता-पुत्र की जोड़ी ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल में ऊर्जा भर दी। ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’ और ‘अरे द्वारपालो, कन्हैया से कह दो’ जैसे भजनों पर दर्शक भी साथ गाने लगे। फोकटेल्स स्टूडियो बैंड ने लाइव वाद्ययंत्रों और सधे संगीत से प्रस्तुतियों को खास बनाया। युवा गायिका गौरा त्रिवेदी ने भी अपनी मधुर आवाज और आत्मविश्वास से लोगों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति पर परिसर तालियों से गूंज उठा। कथावाचन ने भावुक किए श्रोता कार्यक्रम की संचालिका और कथावाचक राज स्मृति, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित, ने भजनों के साथ धार्मिक प्रसंगों को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। हनुमान जी की भक्ति से मां शेरावाली की आराधना और फिर कृष्ण-सुदामा की मित्रता की कथा ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। सुदामा प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। स्वामी अमित कृष्ण श्रीवास्तव की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में परिसर ‘जय हनुमान’ और ‘जय मां शेरावाली’ के जयकारों से गूंज उठा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)