सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:बरेली में दवा रोकने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने बताया बेबुनियाद

Nov 10, 2026 - 21:54
0
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:बरेली में दवा रोकने का आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने बताया बेबुनियाद
बरेली में चौपला पुल पर 1 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 34 वर्षीय वीनू की सोमवार रात 8:30 बजे मौत हो गई। उनका शहर के अनीस बेग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर भुगतान न होने के कारण दवा रोकने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वीनू को भर्ती होने के दिन से ही पूरा इलाज दिया गया। वीनू कैटरिंग में पार्टी वेटर का काम करते थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर 3 बजे तक उनकी हालत ठीक थी। इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और रात में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप- भुगतान न होने पर रोकी दवा वीनू के परिवार में पत्नी वंदना और 6 साल का बेटा विनीत है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भुगतान नहीं होने के कारण वीनू की दवा रोक दी गई थी। उनका मानना है कि इसी वजह से उनकी मौत हुई। अस्पताल बोला- गंभीर चोटों और अंदरूनी जटिलताओं से हुई मौत अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वीनू को भर्ती होने के बाद से लगातार इलाज दिया गया। उन्हें दवाएं और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आईसीयू में रखकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। प्रबंधन के मुताबिक, भुगतान में देरी के बावजूद इलाज नहीं रोका गया। उनकी मौत गंभीर चोटों और अंदरूनी जटिलताओं के कारण हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को इलाज से जुड़े दस्तावेज और बिल की जानकारी दी। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User