मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला

Nov 10, 2026 - 22:10
0
मिर्जापुर में तीसरी रेल-लाइन के निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी:डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद, सात का रूट बदला
मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंस गई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दिया गया है, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। घटना के चलते लंबी दूरी की सात ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है, जबकि एक ट्रेन निरस्त कर दी गई है। मौके पर पहुंचीं तकनीकी टीमें रेलवे प्रशासन के अनुसार, मिट्टी धंसने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। डाउन लाइन को सुरक्षित करने और स्थिति सामान्य करने के लिए सुधारात्मक कार्य कराया जा रहा है। रेलवे अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित रेलखंड पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इन सात ट्रेनों का बदला गया मार्ग रेलवे ने ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी जंक्शन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 10 नवंबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 26505 और 9 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते संचालित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 22971 को भी प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया है। सूबेदारगंज-डीडीयू ट्रेन निरस्त मिट्टी धंसने की घटना के चलते ट्रेन संख्या 63238 (सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन फिलहाल प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User