19-20 नवंबर को 17 केंद्रों पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा:परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट, अभ्यर्थियों की होगी बायोमेट्रिक जांच

Nov 18, 2026 - 10:43
0
19-20 नवंबर को 17 केंद्रों पर होगी सहायक आचार्य परीक्षा:परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट, अभ्यर्थियों की होगी बायोमेट्रिक जांच
सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं। 19 और 20 नवंबर को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों से लेकर कक्ष निरीक्षकों तक की कड़ी चेकिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। दो पालियों में होगी परीक्षा, 45 मिनट पहले बंद होंगे गेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह 7:15 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:15 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। फोटो आईडी और एडमिट कार्ड के साथ होगा बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्र पर प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र की जांच की जाएगी। इसके साथ ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी अनिवार्य होगा। इसमें अभ्यर्थियों का फोटो और आइरिस स्कैन लिया जाएगा। परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी, जिसमें एमसीक्यू प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर ही उत्तर देने होंगे। सीसीटीवी की निगरानी में होगी ओएमआर शीट की पैकिंग परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों के साथ कक्ष निरीक्षकों की भी तलाशी ली जाएगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर शीट की पैकिंग तक की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान - परीक्षा में साथ लेकर जाएं - परीक्षा का प्रवेश पत्र। - फोटोयुक्त पहचान पत्र, जिसकी जांच प्रवेश के समय होगी। - बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए तैयार रहें। इसमें फोटो और आइरिस स्कैन होगा। इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध - मोबाइल फोन। - इलेक्ट्रॉनिक गैजेट। - किसी भी तरह की प्रतिबंधित सामग्री। समय का रखें विशेष ध्यान - पहली पाली: सुबह 9:30 से 11:30 बजे। - पहली पाली में प्रवेश: सुबह 7:15 बजे से। - दूसरी पाली: दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे। - दूसरी पाली में प्रवेश: दोपहर 12:15 बजे से। - दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User