बच्चे की मौत पर बोले अखिलेश-मुझे जानकारी नहीं:कहा-बीजेपी वालों से सावधान रहना; किसी को फंसा सकते हैं
झारखंडी कालोनी के गेट के पास बुधवार की शाम को हुई घटना में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। परिजन व स्थानीय पार्षद इसके लिए सपा की रैली को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि स्वागत में लगे बुलडोजर से मौत हुई है। इस मौत के बारे में जब तिवारी हाता पर आए अखिलेश से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। आज के रोड शो के लिए प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किया था। क्या घटना हुई है, इसकी जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी को भी फंसा देंगे। उन्होंने कहा कि घटना कोई भी हुई हो, कहेंगे कि आपने की है। गौरतलब है कि जिस बच्चे की मौत हुई है, वह भाजपा नेता का पुत्र था। परिजन, मोहल्ले के लोग व भाजपाई अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। चौरी चौरा के विधायक इं. सरवन निषाद भी वहां पहुंचे थे। की बड़ी अपील; बोले-समाजवादी कार्यकर्ता भविष्य में बुलडोजर से स्वागत न करें बुलडोजर से स्वागत के सवाल पर अखिलेश यादव ने बड़ी अपील की। उन्होंने कहा कि मैं अपने समाजवादी साथियों से कहूंगा कि भविष्य में बुलडोजर से स्वागत न करें। हमारी उनसे कोई प्रतियोगिता नहीं है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर का असली काम है अच्छी सड़कें बनाना। बुलडोजर के अंदर कोई दिमाग नहीं होता है, ड्राइवर उसे चलाता है। मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख की आर्थिक सहायता मिली मृतक बच्चे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी दीपक मीणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिजनों से बात की गई है। उनकी ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेसीबी के चालक व मालिक की तलाश में पुलिस जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)