संभल से 19-इंस्पेक्टर और 4-दरोगा दूसरे जिलों में भेजे गए:रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में हुआ तबादला

Nov 18, 2026 - 23:52
0
संभल से 19-इंस्पेक्टर और 4-दरोगा दूसरे जिलों में भेजे गए:रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में हुआ तबादला
संभल में बुधवार को संभल से 19 इंस्पेक्टर और चार सब-इंस्पेक्टर का मुरादाबाद रेंज के रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों में तबादला किया गया। इसके बदले संभल को 18 नए इंस्पेक्टर और छह सब-इंस्पेक्टर मिले हैं। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने ये तबादले किए हैं। बिजनौर से चार, जबकि रामपुर और अमरोहा से सात-सात इंस्पेक्टर संभल भेजे गए हैं। वहीं, मुरादाबाद से छह सब-इंस्पेक्टर का संभल तबादला हुआ है। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वालों के तबादले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की अधिसूचना जारी होने से पहले संभल में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। संभल से इन जिलों में भेजे गए इंस्पेक्टर संभल से मुरादाबाद भेजे गए इंस्पेक्टरों में अमर सैन, गजेन्द्र सिंह, रजनीश कुमार, वीरपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार और राजीव कुमार शामिल हैं। सब-इंस्पेक्टर बाबूराम, राकेश सिंह और रविन्द्र कुमार का भी मुरादाबाद तबादला हुआ है। रामपुर भेजे गए इंस्पेक्टरों में मोहित कुमार, प्रशान्त दधीच, प्रमोद कुमार, सन्त कुमार, श्रवण कुमार और कश्मीर सिंह यादव शामिल हैं। अमरोहा भेजे गए इंस्पेक्टरों में पुष्पेन्द्र सिंह, रेनू देवी, सतेन्द्र सिंह पवाँर, सत्यविजय सिंह और बलराम हैं। सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार का भी अमरोहा तबादला हुआ है। बिजनौर भेजे गए इंस्पेक्टरों में रामवीर सिंह और सुशील कुमार शामिल हैं। इन इंस्पेक्टरों को मिली संभल में तैनाती रामपुर से संभल आए इंस्पेक्टरों में शिव प्रभात सिंह, प्रदीप कुमार, जयवीर सिंह, अजयवीर सिंह, बलवान सिंह, अजय सिंह और मनीराम शामिल हैं। अमरोहा से जितेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, करनपाल सिंह, सत्येन्द्र कुमार, सुशील कुमार राठी, अशोक कुमार और हरिनाथ यादव संभल आए हैं। बिजनौर से योगेन्द्र सिंह, अजीत प्रताप सिंह, फूलचन्द और संजय कुमार सिंह का संभल तबादला हुआ है। मुरादाबाद से संभल आए सब-इंस्पेक्टरों में राजीव सिंह, अमरपाल सिंह, अजय दूबे, दिव्या भारद्वाज, शराफत हुसैन और राहुल कुमार गोयल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User