व्यापारी की नाक रगड़वाने की घटना फिर चर्चा में:चुनाव करीब आते ही दक्षिण विधानसभा में वीडियो के जरिए वैश्यों को साधने की कोशिश

Nov 18, 2026 - 10:43
0
व्यापारी की नाक रगड़वाने की घटना फिर चर्चा में:चुनाव करीब आते ही दक्षिण विधानसभा में वीडियो के जरिए वैश्यों को साधने की कोशिश
मेरठ की दक्षिण विधानसभा में करीब एक साल पहले व्यापारी की नाक रगड़वाने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। चुनाव नजदीक आते ही इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब सोशल मीडिया के जरिए पुराने मामले को दोबारा उठाकर मतदाताओं के बीच पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। मंत्री सोमेंद्र तोमर के कार्यालय के पास भाजपा नेता विकुल चपराना से जुड़े इस प्रकरण में व्यापारी की नाक रगड़वाए जाने की घटना सामने आई थी। घटना को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब इसे दक्षिण विधानसभा के चुनावी मुद्दे के तौर पर पेश किया जा रहा है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सुदीप जैन की ओर से इस मामले पर एक वीडियो तैयार कराया गया है। वीडियो में करीब एक साल पुराने घटनाक्रम को दोहराते हुए व्यापारी के अपमान का मुद्दा उठाया गया है। इसमें कहा जा रहा है कि पहले की सरकारों में जिस तरह वैश्य समाज के लोगों का अपमान होता था, सत्ता के अहंकार में आकर अब इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वीडियो के माध्यम से समाज के लोगों से चुनाव में वोट के जरिए जवाब देने की अपील भी की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार साझा किया जा रहा है। इसके जरिए व्यापारी की नाक रगड़वाने की घटना को केवल पुराना विवाद न रखकर विधानसभा स्तर का राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है। चुनावी माहौल बनने के साथ ही इस प्रकरण के फिर से राजनीतिक बहस के केंद्र में आने के संकेत हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा तेज है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User