माल में ससुराल पहुंचे दामाद को मायके वालों ने पीटा:ससुर, सास और साले ने लाठी-डंडे से हमला किया, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Nov 18, 2026 - 23:03
0
माल में ससुराल पहुंचे दामाद को मायके वालों ने पीटा:ससुर, सास और साले ने लाठी-डंडे से हमला किया, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में पत्नी को ससुराल से लेने पहुंचे पति की ससुराल वालों ने पिटाई कर दी। युवक के हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे बलरामपुर अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माल थाना क्षेत्र के चंदवारा निवासी अरविंद के मुताबिक, दीपावली के दौरान उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद 13 नवंबर को वह पत्नी को लेने शंकरपुर गांव स्थित ससुराल पहुंचा। अरविंद का आरोप है कि वहां उसके ससुर परमेश्वर, साला रवि और सास जयदेवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। इसमें अरविंद के हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। अरविंद ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने पर उसे बलरामपुर अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गया। अरविंद ने माल थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User