रायबरेली के ऊंचाहार में 9.84 करोड़ से बनेगा बस स्टेशन:शासन ने बजट मंजूर कर जारी किया, जल्द शुरू होगा निर्माण
रायबरेली के ऊंचाहार में 9.84 करोड़ रुपए की लागत से आदर्श बस स्टेशन बनाया जाएगा। शासन ने परियोजना के लिए बजट मंजूर कर जारी कर दिया है। जल निगम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और रायबरेली डिपो के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने पट्ठी रहस कैथवल गांव के पास प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द निर्माण शुरू कराने की तैयारी की है। अब तक यात्रियों को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। वहां बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी और न ही बसों की जानकारी मिल पाती थी। आदर्श बस स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को परिसर में बैठने और बसों की लोकेशन जानने की सुविधा मिलेगी। जल निगम को मिली निर्माण की जिम्मेदारी बस स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है। कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं रसद डॉ. मनोज कुमार पांडे के प्रयासों से इस परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके लिए शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। जमीन का निरीक्षण, औपचारिकताएं पूरी होते ही काम रायबरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि प्रशासन की ओर से बस स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)