ट्रक से 177 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार:उड़ीसा से गुरुग्राम ले जा रहे थे; कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई

Nov 18, 2026 - 16:45
0
ट्रक से 177 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार:उड़ीसा से गुरुग्राम ले जा रहे थे; कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई
सेंट्रल नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस और ANTF की टीम ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 177 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस और ANTF की टीम ने थाना क्षेत्र में अंबेडकर पास के सामने ट्रक पकड़ा। ट्रक के नीचे अलग बॉडी बनाई गई थी, जिसमें गांजा छिपाया गया था। पुलिस के मुताबिक, गांजा उड़ीसा से लाया गया था और गुरुग्राम ले जाया जा रहा था। आरोपियों ने इसे ईस्टर्न पेरिफेरल पर पहुंचाना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा निवासी इरफान और आसिफ के रूप में हुई है। इरफान ट्रक का मालिक और ड्राइवर है, जबकि आसिफ उसका हेल्पर है। पुलिस ने बताया कि ट्रक के नीचे टूल बॉक्स के पास डीजल टैंक जैसी दिखने वाली जगह बनाई गई थी। गांजा इसी जगह छिपाकर रखा गया था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि गांजा मंगाने वालों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User