आजमगढ़ में सड़क हादसे में युवक की जौनपुर में मौत:मार्टिनगंज में फायर ब्रिगेड स्टेशन के सामने हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी दैनिक सिंह (पुत्र राजेश सिंह) की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मार्टिनगंज बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सुरहन गांव के निकट मार्टिनगंज-सिकरौर-फूलपुर मार्ग पर फायर ब्रिगेड स्टेशन के सामने पहले से खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर अचेत होकर गिर पड़े।
हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें रात करीब 11 बजे मार्टिनगंज में एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे
दैनिक सिंह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके पिता राजेश सिंह किसान हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस संबंध में दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)