महादेवी घाट का प्रबंधन नगर पालिका को सौंपने का फैसला:कन्नौज में मंत्री असीम अरुण ने दिए निर्देश; 42 लाख रुपए से घाट का विकास होगा

Nov 18, 2026 - 16:45
0
महादेवी घाट का प्रबंधन नगर पालिका को सौंपने का फैसला:कन्नौज में मंत्री असीम अरुण ने दिए निर्देश; 42 लाख रुपए से घाट का विकास होगा
कन्नौज के महादेवी घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्थाओं और प्रबंधन में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जानकारी देते हुए बताया कि घाट के बेहतर प्रबंधन हेतु इसकी जिम्मेदारी अब ग्राम सभा के स्थान पर नगर पालिका परिषद कन्नौज को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में डीएम और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर मंत्री असीम अरुण ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि नगर क्षेत्र की एक बड़ी आबादी अंत्येष्टि के लिए महादेवी घाट का उपयोग करती है। अब तक इस स्थल का संचालन ग्राम सभा द्वारा किया जा रहा था, लेकिन सीमित संसाधनों और क्षमता के अभाव के कारण इसका समुचित प्रबंधन नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए नगर पालिका को प्रबंधन सौंपने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिसे आयुक्त की आवश्यक अनुमति मिल चुकी है। आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद अब नगर पालिका द्वारा स्थल का अधिग्रहण किया जाएगा। जिससे घाट पर निर्माण कार्यों, पेयजल, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल पर लिए जाने वाले शुल्क में पारदर्शिता लाने के लिए नगर पालिका द्वारा कंप्यूटरीकृत प्रणाली लागू की जाएगी। इस प्रणाली से एकत्र होने वाली संपूर्ण धनराशि का उपयोग केवल इसी अंत्येष्टि स्थल के रखरखाव और विकास कार्यों पर किया जाएगा। प्रदेश सरकार की 'नगरों में अंत्येष्टि स्थल विकास योजना' के अंतर्गत महादेवी घाट के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए लगभग 42 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से कन्नौज के नागरिकों को अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सम्मानजनक सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User