इटावा में चोरी की झूठी सूचना देने पर 4 गिरफ्तार:यूपी-112 को घर से 3 लाख रुपउ चोरी होने की जानकारी दी थी
इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के जुगरामऊ गांव में तीन लाख रुपये चोरी होने की झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने यह कार्रवाई की। 17 नवंबर को यूपी-112 पर कृष्ण मुरारी कश्यप के घर से तीन लाख रुपये चोरी होने की सूचना दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में चोरी की बात गलत निकली। रकम कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता के पास सुरक्षित मिली। जांच में मोबाइल फोन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई। पत्नी के पास सुरक्षित मिले तीन लाख रुपये 17 नवंबर को यूपी-112 पर सूचना दी गई कि जुगरामऊ निवासी कृष्ण मुरारी कश्यप के घर से तीन लाख रुपये चोरी हो गए हैं। सूचना पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चोरी बताई गई रकम कृष्ण मुरारी की पत्नी सुनीता के पास सुरक्षित रखी थी। मोबाइल फोन पर विवाद के बाद जुटे थे लोग पुलिस की जांच में सामने आया कि शालू कुशवाहा और अंश कुमार के बीच मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर जुट गए और आपस में विवाद करने लगे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आपसी विवाद के चलते पुलिस पर दबाव बनाने के लिए चोरी की झूठी सूचना देने की बात सामने आई। चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद जारी रहा। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण मुरारी कश्यप (30), पुत्र शिवनाथ सिंह, शिवदयाल (19), पुत्र बलवीर कुशवाहा, दोनों निवासी जुगरामऊ; ललित यादव (22), पुत्र सुरेंद्र पाल, निवासी विवेक विहार कॉलोनी और अंश कुमार (19), पुत्र राजेश कुमार, निवासी जुगरामऊ शामिल हैं। यह कार्रवाई एसएसपी इटावा के निर्देशन में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी गौरव कुमार ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)