स्कूटी सवार ने युवती के साथ अश्लील हरकत की:रावतपुर में नेत्र अस्पताल से घर लौटते समय की छेड़छाड़

Nov 19, 2026 - 00:08
0
स्कूटी सवार ने युवती के साथ अश्लील हरकत की:रावतपुर में नेत्र अस्पताल से घर लौटते समय की छेड़छाड़
कानपुर के रावतपुर के विनायकपुर में स्कूटी सवार एक युवक ने रास्ते में युवती के साथ सरेराह अश्लील हरकत कर दी। आरोप है कि युवक ने अचानक अपनी सफेद स्कूटी की रफ्तार धीमी की और युवती के प्राइवेट पार्ट पर हाथ से जोरदार प्रहार किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी गालीगलौज करने लगा। इतना ही नहीं, उसने स्कूटी से टक्कर मारकर युवती को जान से मारने का प्रयास भी किया। घटना के बाद युवती की शिकायत पर रावतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत फतेहपुर निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में विनायकपुर के पंचवटी इलाके में रहती है। 10 नवंबर की रात करीब 8:20 बजे वह डॉ. जवाहरलाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान संजय टेंट हाउस के पास सफेद रंग की स्कूटी सवार एक युवक उसके पास आया। आरोप है कि युवक ने अचानक स्कूटी धीमी की और उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ से जोरदार प्रहार कर दिया। अचानक हुई इस हरकत से युवती घबरा गई और उसने आरोपी का विरोध किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी उल्टा उससे गालीगलौज करने लगा। इस पर युवती ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा किया। आरोप है कि कुछ दूरी पर जाकर युवक ने स्कूटी रोक दी और युवती के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज करने लगा। इसी दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी स्कूटी लेकर भाग निकला। घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश थाना प्रभारी रावतपुर कमलेश राय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात स्कूटी सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर स्कूटी और आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User