फतेहपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा:विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
फतेहपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत त्रिवेणी संगम हाईवेज पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय फतेहपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), पीआईयू कानपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थरियांव स्थित सरला देवी इंटर कॉलेज में ‘ट्रैफिक की पाठशाला’ लगाई गई। इसमें करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल की दी सलाह कार्यक्रम में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सतीश पवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि खुद और दूसरों की जिंदगी बचाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की सलाह दी। परिवार के लोगों को भी जागरूक करने की अपील विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 16 से 30 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)