किशोर की मौत के बाद नदी में बहाई लाश:झांसी में 5 दिन बाद पुलिस ने बरामद की, पिता बोले- जला नहीं सकते थे, इसलिए बहाई
झांसी में किशोर की मौत के बाद परिजनों ने शव को बेतवा नदी में बहा दिया। 5 दिन बाद शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। छानबीन के बाद शव की शिनाख्त हो गई और परिजन को बुलाया गया। पिता ने कहा- बेटा बीमार था। मौत होने के बाद शव को घर ले गए। लोग बोले कि शादी नहीं हुई, इसलिए जला नहीं सकते। बुजुर्गों के कहने पर शव को नदी में बहा दिया था। बुधवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पूरा मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मृतक की पहचान कृष्णकांत सेन (15) पुत्र राकेश सेन के रूप में हुई। वह निवाड़ी के बिजौर गांव का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उससे बड़ी एक बहन सुहानी है। पिता राकेश ने बताया- मेरा बेटा बीमार रहता था। 13 नवंबर को उसकी तबीयत बिगड़ गई। तब बरुआसागर में डॉक्टर को दिखाया। वहां से घर ले गए तो दोबारा तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आनन फानन में दोबारा डॉक्टर के पास लाए। यहां से झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया था। तब शव को लेकर घर पहुंचे। वहां बड़े-बूड़ों ने कहा कि बेटे का दाह संस्कार नहीं कर सकते। सबके कहने पर धमना चौकी क्षेत्र से निकली बेतवा नदी में बहा दिया था। पुलिस ने कॉल करके सूचना दी पिता ने आगे बताया- मंगलवार को बेटे का शव पानी के ऊपर आकर उतराने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हमारे पास फोन आया तो हम लोग भी पहुंच गए। हम लोगों ने शव देखकर पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)