महिला ने थाना प्रभारी पर लगाए आरोप, वीडियो बनाया:कल्याणपुर थाने में बनाया वीडियो, कहा- ‘योगी जी के पास भी चली जाओ, मुकदमा दर्ज नहीं होगा’
कानपुर के कल्याणपुर थाने में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने थाना प्रभारी केशव तिवारी पर मुकदमा दर्ज न करने और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। महिला ने थाना परिसर में ही अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। एक मिनट सात सेकेंड का यह वीडियो बुधवार रात तेजी से वायरल हो गया। इसमें महिला थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने और उसे न्याय के लिए भटकाने का आरोप लगाती नजर आ रही है। महिला एक अस्पताल में काम करती है। उसका आरोप है कि वह अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ शिकायत लेकर कल्याणपुर थाने पहुंची थी। वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती थी। महिला का कहना है कि थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे टाल दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उससे यहां तक कह दिया कि 'योगी जी के पास भी चली जाओ, तब भी तुम्हारा मुकदमा दर्ज नहीं होगा।' महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे और उसके साथ आई अधिवक्ता को थाने से भगा दिया गया। महिला ने थाना परिसर में ही वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा जाहिर की। वीडियो में वह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई न किए जाने की बात कहती दिखाई दे रही है। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया। थाना प्रभारी बोले- मुकदमे के बजाय 10 लाख और मकान मांग रही थी वहीं, थाना प्रभारी केशव तिवारी ने महिला के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि महिला मुकदमा दर्ज कराने के बजाय अपने पति और ससुरालियों से 10 लाख रुपये और मकान दिलाने का दबाव बना रही थी। उसे समझाया गया कि पति और ससुरालियों से रुपये या मकान दिलाना पुलिस का काम नहीं है। इसी बात को लेकर महिला थाने में हंगामा करने लगी और वीडियो बनाने लगी। थाना प्रभारी बोले-लगाए गए आरोप निराधार
थाना प्रभारी के केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जो आरोप लगाए गए है निराधार है।. महिला कि शिकायत पर मुकदमा पुलिस दर्जकर कार्रवाई कि बात कह रही है। लेकिन महिला पति से पैसे और घर लेना चाहती है। अन्य जो आरोप है वह निराधार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)