फर्नीचर दुकानदार और कारीगरों को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV:गोंडा में जान से मारने की धमकी का आरोप

Nov 18, 2026 - 13:28
0
फर्नीचर दुकानदार और कारीगरों को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV:गोंडा में जान से मारने की धमकी का आरोप
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढेपुर बेनी पासी पुरवा में आपसी कहासुनी और गाली-गलौज को लेकर एक फर्नीचर व्यवसायी और उसके कारीगरों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना चार दिन पहले यानी 14 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी वीडियो आज बुधवार दोपहर 12:30 बजे सामने आया है। ​ आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर गोंडा पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर रहे हैं। मारपीट के दौरान एक महिला और कुछ अन्य पुरुष बीच-बचाव कर लोगों को शांत कराते हुए भी नजर आ रहे हैं। ​पीड़ित फर्नीचर व्यवसायी तालुकदार पासी ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 14 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी दुकान पर मिस्त्री और मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले लेखपाल रामेश्वर तिवारी (पुत्र अमरनाथ तिवारी) और उनके चालक अजय मिश्रा (निवासी मुजेड़) वहां पहुंच गए। मिस्त्री व मजदूरों के साथ मारपीट आरोप है कि दोनों ने दुकानदार को भद्दी व जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं और विरोध करने पर दुकान में काम कर रहे मिस्त्री व मजदूरों के साथ मारपीट की। काम बंद करने की चेतावनी ​पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने काम बंद करने की चेतावनी देते हुए गोली मारने या गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी है। व्यवसायी का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं और आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। ​इस संबंध में तरबगंज थाना अध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और वायरल सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User