विकास के साथ प्रकृति के संतुलन बनाए रखने की अपील:लखनऊ मंत्री जयवीर सिंह कहा- आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण देना सबकी जिम्मेदारी

Nov 18, 2026 - 23:52
0
विकास के साथ प्रकृति के संतुलन बनाए रखने की अपील:लखनऊ मंत्री जयवीर सिंह कहा- आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण देना सबकी जिम्मेदारी
विकास की दौड़ में प्रकृति और पर्यावरण की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सौंपना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। यह बात पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को सिकंदरबाग चौराहा स्थित फॉर्च्यून होटल में आयोजित ‘नेचर टू फ्यूचर एनवायरनमेंटल कॉन्क्लेव’ में कही। ईको टूरिज्म पर विशेषज्ञों ने मंथन किया उत्तर प्रदेश सरकार और यूपीसीडा के सहयोग से नेट ग्रीन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, जैव विविधता और ईको टूरिज्म पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन का विकास इस तरह होना चाहिए कि प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन भी बना रहे। उन्होंने प्रदेश में ईको टूरिज्म बोर्ड के गठन का भी उल्लेख किया। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि जल संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता को जनआंदोलन बनाने की जरूरत है। प्रकृति की रक्षा केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी। जनभागीदारी से ही प्रदूषण पर लगेगी लगाम आईएएस अधिकारी हीरा लाल ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन से निपटने के लिए जनभागीदारी को जरूरी बताया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का जिक्र करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन और सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। तीन सत्रों में पर्यावरण की चुनौतियों पर मंथन कॉन्क्लेव में तीन विशेष सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जनभागीदारी पर चर्चा हुई। इसमें डॉ. कीर्ति विक्रम, डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान, ट्री मैन चंद्र भूषण तिवारी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला और कपिल कुमार ने वृक्षों और वन्यजीवों के संरक्षण के साथ स्वच्छता को सामाजिक अभियान बनाने की बात कही। दूसरे सत्र में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास पर मंथन हुआ। प्रो. भारत राज सिंह, डॉ. मैरा सिंह और डॉ. संजीविनी शर्मा ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली और वैज्ञानिक प्रयासों की जरूरत बताई। जल स्रोतों और नदियों के संरक्षण पर चर्चा तीसरे सत्र में जल संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। डॉ. सौम्या मिश्रा, डॉ. ओम सिंह, आरजे प्रतीक और जलदूत नंद किशोर वर्मा ने नदियों की स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण और पौधरोपण में आम लोगों की भागीदारी को जरूरी बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User