15 सूत्रीय मांगों को लेकर वकीलों की हड़ताल जारी:कानपुर कचहरी गेट पर दिया धरना, नारेबाजी कर बंद कराया काम

Nov 18, 2026 - 13:28
0
15 सूत्रीय मांगों को लेकर वकीलों की हड़ताल जारी:कानपुर कचहरी गेट पर दिया धरना, नारेबाजी कर बंद कराया काम
15 सूत्रीय मांगों को लेकर 2 माह से कानपुर कचहरी में चल रही साप्ताहिक हड़ताल के क्रम में बुधवार को एक बार फिर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में घूम–घूमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं न्यायिक कार्य से विरत रहने की अपील की, साथ ही रजिस्ट्री ऑफिस में कार्य बंद कराया। हजारों की संख्या में वादकारी लौटे अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लॉयर्स एसोसिएशन का न्यायिक कार्य से विरत रहने का सिलसिला जारी है। सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय के तहत 9वें बुधवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जिसके चलते कचहरी में न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा। दूर-दराज से मुकदमों की तारीख पर पहुंचे वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में अधिवक्ता कल्याण निधि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करना, 70 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं को पेंशन देना, मल्टी स्टोरेज चैंबर का निर्माण, न्यायालय कक्षों में अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर यह विरोध जारी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने 14 नवंबर को विधानसभा का घेराव किया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User