सोनभद्र में पिकअप-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:छठ का प्रसाद देकर ससुराल से रिश्तेदार के घर जा रहे थे, साला गंभीर

Nov 18, 2026 - 13:28
0
सोनभद्र में पिकअप-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:छठ का प्रसाद देकर ससुराल से रिश्तेदार के घर जा रहे थे, साला गंभीर
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के ककराही गांव के भैरोपुर में मंगलवार रात करीब 8 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राजेश पटेल (32) की मौत हो गई, जबकि उनका साला प्रदीप पटेल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चोपन थाना क्षेत्र के कुहुरूल गांव निवासी राजेश पटेल परिवार के साथ छठ पूजा मनाने करमा थाना क्षेत्र के सठई गांव स्थित अपनी बुआ के घर आए थे। दूसरे दिन छठ का प्रसाद लेकर वह अपने ससुराल डेहरी कला कतवरिया गांव पहुंचे। वहां से अपने साले प्रदीप के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। ककराही गांव के भैरोपुर में नहर के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हलवाई का काम कर चलाते थे परिवार राजेश पटेल हलवाई का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच साल का बेटा और महज चार महीने की बेटी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक झटके में परिवार का सहारा छिन जाने से गांव में भी शोक का माहौल है। पिकअप कब्जे में, चालक की तलाश जारी करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि राजेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User